फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सौ करोड़ से संवारा जाएगा शहर का बस अड्डा

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड
विज्ञापन
बदायूं। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े स्तर की कार्ययोजना तैयार की है। शहर के बीचों-बीच स्थित मौजूदा बस अड्डे को अब हटाया नहीं जाएगा, इसका कायाकल्प करने के लिए शासन की ओर से सौ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके निर्माण के लिए जल्द कार्यदायी संस्था नामित की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच स्थित मौजूदा बस अड्डा बेहद खराब स्थिति में है। पुराने भवन गिर चुके हैं। परिसर में गहरे गड्ढे हैं। अब इसे पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, कैंटीन और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बसों के संचालन के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म निर्धारित किए जाएंगे ताकि भीड़ और अव्यवस्था कम हो सके।
नई व्यवस्था के अनुसार, शहर के अंदर स्थित बस अड्डे से केवल जिले के भीतर चलने वाली बसों का संचालन होगा। इससे शहर के अंदर बाहरी और लंबी दूरी की बसों का दबाव कम होगा और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को भी जिले के अंदर आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन


सेटेलाइट बस अड्डे से मिलेंगी लंबी दूरी की बसें
लंबी दूरी की बसों के लिए एक नए बस अड्डे का निर्माण प्रस्तावित किया गया है, जिसे सैटेलाइट बस अड्डा नाम दिया गया है। यह बस अड्डा एआरटीओ मार्ग पर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। सेटेलाइट बस अड्डे से दिल्ली, लखनऊ, बरेली सहित प्रदेश के अन्य बड़े शहरों और अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन होगा। इससे बाहरी बसें शहर के अंदर प्रवेश किए बिना ही बाइपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगी। इससे शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।



शहर के बस अड्डे का कायाकल्प कराने के लिए सौ करोड़ रुपये शासन स्तर से जारी किए गए हैं। यहां से जिले में ही बसों का संचालन शुरू करने की कवायद होगी। इसके साथ जाम की समस्या हल करने के लिए एक सेटेलाइट बस अड्डा बनेगा, इसके लिए एआरटीओ मार्ग पर जमीन चयनित हुई है। नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा जाएगा। -अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें