फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवागत सचिव को नहीं दे रहे चार्ज, ग्राम पंचायत के काम अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया। ग्राम प्रधानों की शिकायतों पर हटाए गए सचिव अब नवागत सचिव को चार्ज नहीं दे रहे हैं। उन्होंने ग्राम वासियों के तमाम कार्य नहीं किए हैं। ग्राम पंचायत के विकास कार्य भी प्रभावित हैं। कोल्हाई की महिला प्रधान ने इस संबंध में बीडीओ सहसवान को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सहसवान ब्लाक क्षेत्र की गांव कोल्हाई की प्रधान मीना देवी ने सहसवान बीडीओ को 21 जुलाई को भेजे पत्र में कहा है कि स्थानांतरित हुए सचिव भानुप्रताप सिंह अब चार्ज नहीं छोड़ रहे हैं। वर्तमान सचिव को चार्ज नहीं दिया है। पूर्व सचिव ने ग्रामीणों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाए हैं। गोशाला केयर टेकर का मानदेय भी नहीं दिया गया है। पीएम आवास के पात्र आवेदकों के आवेदन स्थानांतरण हो जाने के बाद सूची से अलग कर दिए हैं। जानबूझकर गांव के लोगों को परेशान कर रहे हैं। विभागीय योजनाओं व कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण से ग्राम पंचायत कोल्हाई में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। प्रधान ने तमाम आरोप लगाते हुए इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
- सचिव को समस्या है तो उनको कहना चाहिए। प्रधान ने शिकायती पत्र दिया है। जांच कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। - सतीश कुमार सैनी, बीडीओ सहसवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें