बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए रक्त की बहुत जरूरत होती है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर रक्तदान करें।