फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाटू नरेश की शोभायात्रा में गूंजे श्याम बाबा के जयकारे

विज्ञापन
उझानी में खाटू नरेश श्याम बाबा की शोभायात्रा में शामिल भक्त। संवाद
विज्ञापन
उझानी। खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु की जयंती पर पूरा कस्बा श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा। निशान (झंडे) लहराते हुए जुटे हजारों भक्तों ने श्याम भवन से जजपुरा स्थित मंदिर तक करीब सात किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। निशान अर्पित किए जाने के बाद आरती हुई। भक्तों ने छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया।
विज्ञापन

शोभायात्रा शनिवार सुबह शुरू होने से पहले एमजीपी कॉलेज रोड स्थित श्याम भवन में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल ने महंत महाराज अजय कुमार मित्तल से पूजन कराया। शोभायात्रा स्टेशन रोड होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची तो श्याम भक्त महिला- पुरुष और युवक झूम उठे। श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए बढ़े भक्तों को रास्ते में गगन मित्तल ने जलपान कराया। श्याम भक्तों पर फूल भी बरसाए गए।
करीब सात किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय कर श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचे भक्तों ने मुख्य द्वार और मुख्य भवन पर निशान अर्पित किए। निशान अर्पित किए जाने का विशेष महत्व माना गया है। पूर्वाह्न में शृंगार आरती के बाद श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। श्याम भक्त अमित मित्तल, दीपक गर्ग, अशोक गर्ग, अमित अग्रवाल, परम थरेजा, उदय सिंघल, वरुण मित्तल, संजय मित्तल, मनीष गर्ग, राजकुमार बंसल, धीरज मित्तल, राघवेंद्र वर्मा, सुनील सचदेवा आदि का मंदिर परिसर में पूजन और शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में खास सहयोग रहा। बरेली, बदायूं, बिल्सी, कासगंज, बिसौली, बिनावर और सहसवान से भी श्याम भक्तों ने मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद पाया।
विज्ञापन


भंडारे में श्याम भक्तों ने सब्जी-पूड़ी का पाया प्रसाद
उझानी में जजपुरा स्थित खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में शृंगार आरती और छप्पन भोग अर्पित किए जाने के बाद दोपहर में भंडारा शुरू हुआ। श्याम भक्त विवेक वार्ष्णेय, दीपक सिंघल, आयुष बंसल, रतन जिंदल आदि ने सेवादारों के साथ भंडारे में सब्जी-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। भंडारा करीब चार घंटे तक चला। युवकों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

उझानी में खाटू नरेश श्याम बाबा की शोभायात्रा में शामिल भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें