गर्म कपड़ाें के थोक बिक्रेता राकेश कुमार गुप्ता। रिटेलरों को कपड़ा दिखाते हुए। व दुाकन से माल न
बदायूं। मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को ठिठुरन का अहसास करा दिया है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहे। हल्की हवा के चलते ठंडक बढ़ गई। शहर में सुबह से ही सूरज के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में दिन में भी अधिकांश लोगों ने पंखे नहीं चलाए।
जिले में मौसम की इस करवट ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डाला है। कई लोग अब गर्म कपड़े निकालने को भी मजबूर हो गए। अब तक रात में लोगों के कूलर, पंखे बंद हुए थे। मंगलवार को दिन में भी अधिकांश घरों में पंखे बंद रहे।
सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले शिक्षक और बच्चे गर्म कपड़ों में नजर आए। ग्रामीण इलाकों में भी तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिन तक बादल छाए रहने के आसार हैं। विभाग ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं।
फोटो- 29
बाजार में गर्म कपड़ों की बढ़ी मांग
बदायूं। तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार भी सज गए हैं। मंगलवार को बड़े बाजार समेत अन्य बाजारों में भी गर्म कपड़ों की लोग खरीदारी करते दिखे।
बता दें कि मौसम विभाग ने एक सप्ताह में ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। ऐसे में गर्म कपड़ों की थोक की दुकानों पर भी छोटे दुकानदार खरीदारी करते नजर आए। गर्म कपड़ों के थोक विक्रेता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्म कपड़ों का स्टाक लगातार आ रहा है। रिटेलर भी गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। संवाद