फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे के निर्माणाधीन स्थलों से कांवड़ यात्रा सकुशल निकलवाने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार सबसे बड़ी चुनौती बरेली-मथुरा हाईवे पर निर्माणाधीन स्थलों एवं डायवर्जन वाले क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा को सकुशल निकलवाने की दिख रही है। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे के सभी प्वाइंटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा सके। डीएम ने 21 जून तक एनएचएआई से कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश राय ने बताया कि बरेली-मथुरा हाईवे पर जनपद सीमा क्षेत्र में कितने जगहों पर डायवर्जन और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वहां सुरक्षा के किस तरह के इंतजाम किए जा सकते हैं। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। इस संबंध में एनएचएआई से 21 जून तक रिपोर्ट मांगी है, ताकि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले बरेली सीमा से बदायूं की अंतिम सीमा तक सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।
कांवड़ यात्रा को लेकर बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन हाईवे के कई क्षेत्रों का एनएचएआई के साथ निरीक्षण किया। एनएचएआई की कार्ययोजना मिलने के बाद हाईवे के निर्माणाधीन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी ताकि कांवड़ के दौरान शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कतें न होने पाएं। डीएम ने बताया कि इस बार कांवड़ को लेकर पहले से उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां सामाजिक संगठनों की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाए जाते हैं। मुख्य सड़क से शिविर कुछ दूरी पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला स्तरीय कमेटी भी बन रहीं
सावन माह में कांवड़ यात्रा को कुशल संपन्न कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी बनाई जा रही है। इसमें प्रशासन, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। डीएम के अनुसार, यही कमेटी कांवड़ यात्रा के दौरान सभी रूटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें