फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठीक कराई बरामदे की सीलिंग, टूटे फुटपाथ की होगी मरम्मत

विज्ञापन
उझानी रेलवे स्टेशन की सीलिंग ठीक करते प्लंबर। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अमृत योजना से उझानी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया। उसके बाद सीलिंग (फसाड) उखड़ गई और फुटपाथ में गड्ढे हो गए। इस मामले को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो बुधवार को सीलिंग ठीक करने के लिए निर्माण एजेंसी के प्लंबर पहुंचे। उन्होंने पैनल बदलकर सीलिंग का क्षतिग्रस्त हिस्सा ठीक कर दिया। बाउंड्रीवाल के पास क्षतिग्रस्त फुटपाथ की भी जल्द ही मरम्मत कराने को कहा है।
विज्ञापन

अमृत योजना से 3.64 करोड़ रुपये की लागत से उझानी स्टेशन का कायाकल्प किया गया। कार्य पूर्ण होने के बाद पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इसका उद्घाटन किया था। कायाकल्प के बाद अब खामियां सामने आने लगीं। प्लेटफार्म पर लगी टाइल्स उखड़ गई। प्रवेश द्वार की सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। उसे ठीक करने पहुंचे प्लंबर ने बताया कि तेज हवा के झोंके के साथ सीलिंग उखड़ गई। उसका पैनल मुड़ गया था। पैनल के साथ सीलिंग भी बदल दी गई। स्टेशन की बाउंड्री किनारे भारी वाहनों की आवाजाही से फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने और नाले के पास गहरे गड्ढे की भी जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।
-

- बरामदे की सीलिंग और बाउंड्री के पास नाले के बराबर फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने के बारे में उन्होंने मंगलवार को ही अफसरों को अवगत करा दिया था। इसके बाद ही कार्यदायी संस्था के लोग सीलिंग ठीक करने के यहां पहुंचे हैं।- केपी सिंह, वाणिज्य अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें