फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में गिरे हाईटेंशन के तार, करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी पुलिस की गाड़ी व लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। मक्का देखने गए किसान की हाईटेंशन के तार के करंट से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो उनके परिवार के लोगों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थानाक्षेत्र के गांव हरीनगला निवासी किसान रामपाल यादव (65) के खेत से होकर हाईटेंशन लाइन गुजारी गई है। मंगलवार को आंधी और बारिश से खेत में खंभा टूट गया तो तार खेत में लटक गए। खेत में मक्का की फसल लगी है। तार लटकने से खेत में करंट फैल गया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर मक्का देखने के लिए रामपाल यादव गए थे। वह मक्का के भुट्टे को तोड़ने के लिए खेत में घुसे तो करंट लग गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस पास खेत में काम कर रहे लोगों ने परिवार को सूचना दी। थोड़ी देर में परिजन व गांव के तमाम लोग खेत पर पहुंच गए। उधर, पुलिस को भी जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि खंभा टूटने की शिकायत करने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और बिजली सप्लाई कर दी गई। इससे किसान की जान चली गई। इस मामले में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार का पक्ष जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें