फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाकूबाजी मामले में मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चाकू के हमले से घायल सिलाई कारीगर की मंगलवार दोपहर बरेली में मौत हो गई थी। बुधवार सुबह शव परिजनों को सौंपा। इसके बाद परिजनाें ने शव सुपुर्द एक-खाक किया। इस दौरान हंगामे की आशंका के चलते पुलिस बल मृतक के परिजनों के साथ रही। इसके अलावा पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी के सिलाई कारीगर बहार हुसैन को चार हमलावरों ने एक अगस्त की रात घंटाघर इलाके में घेर लिया था। इसी मोहल्ले के फराज उर्फ सलमान कुरैशी, अकरम, तारिक व शहबाजपुर मोहल्ला निवासी बाबा ने बाहर हुसैन पर चाकू से कई वार किए थे। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। बाहर हुसैन की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने छह सड़क पर हंगामा कर जाम लगा दिया था। सीओ सिटी के समझाने के बाद परिजन शांत हुए थे। वहीं, बुधवार सुबह बाहर हुसैन का शव बरेली से घर लाया गया। यहां सदर कोतवाल प्रवीण सिंह के साथ पुलिस फोर्स एहतियात के तौर पर तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने बाहर हुसैन के शव का सुपुर्द ए-खाक किया। इस दौरान पुलिस परिजनों की गतिविधि पर नजर बनाए रही। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा में दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें