फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रासंफार्मर की क्षमता बढ़ाई, देर रात तक अंधेरे में रहे दस हजार उपभोक्ता

विज्ञापन
मीराजी चौकी सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर हटाते विद्युत कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सब स्टेशन मीराजी चौकी पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 10 एमवीए का लगाया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे आधे शहर की करीब दस हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


मीराजी चौकी उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था, जिससे आए दिन लो वोल्टेज की समस्या रहती थी। शिकायताें के बाद विभाग ने यहां दस एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शुक्रवार सुबह दस बजे काम शुरू किया गया। दिन तो जैसे-तैसे निकल गया, लेकिन शाम होते ही लोगों को परेशानी हुई।
इन्वर्टर के बैटरे जवाब दे गए। इससे कई घरों में अंधेरा छा गया। कर्मचारी देर रात तक काम करते रहे। करीब नौ बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें