फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसे दबंगों ने मचाया उत्पात, सामान व कार में की तोड़फोड़

विज्ञापन
वजीरगंज के गांव कर्रगांव में दंबगों की तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। कर्रगांव में शनिवार देर रात दबंगों ने घर में घुसकर उत्पात मचाया। दबंगों ने घर के समान व दो कारों में लाठी डंडों से तोड़फोड़ कर परिवार के लोगों को जमकर पीटा। मारपीट में चार लोग घायल हुए। रविवार सुबह पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन


कर्रगांव निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके परिवार के बच्चों का एक बरात में गांव के ही बच्चों से विवाद हो गया था। उसको लेकर संजीव व धीरेंद्र आदि उनसे रंजिश मानने लगे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे वह और उनके भाई घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच गांव के 10 से 15 लोग घर पर आ धमके।
दबंगों ने पहले उनके साथ मारपीट की। इसके बाद घर के दरवाजे पर लगा लोहे का गेट तोड़ दिया। उनका विरोध किया तो घर में तोड़फोड़ कर दी। घर के बाहर खड़ी दो कारों में डंडे से प्रहार कर शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

मारपीट में मां मुन्नी देवी, भाई कल्लू, छत्रपाल, भांजे अंशप्रताप सिंह घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर पुलिस के सामने घर में उत्पाद मचाते रहे। चीख पुकार होने पर मौके पर भीड़ जुट गई तो दबंग भाग गए। रविवार सुबह दीपक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
पुलिस ने संजीव, धीरेंद्र, अजय सिंह, चरन सिंह, लोकेश, उदयवीर, राजवीर, अभिषेक व सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष में पहले विवाद हुआ था। इसको लेकर देर रात दूसरे पक्ष ने पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचकर मारपीट व तोड़फोड़ की। लूट के आरोप की जांच की जा रहीं है।

नकदी और जेवरात भी लूट ले गए




घर के अंदर दाखिल हुए दबंगों ने अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी और जेवरात लूट ले गए। इस दौरान परिवार के लोगों ने विरोध जताया तो उनकी पिटाई की गई। -

वजीरगंज के गांव कर्रगांव में दंबगों की तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

वजीरगंज के गांव कर्रगांव में दंबगों की तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें