बिल्सी। एक गांव की युवती शादी से चार दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बदायूं हाइवे पर स्थित एक गांव की युवती के घर में शादी को लेकर तैयारियों चल रही थी। शनिवार की रात करीब 12 बजे गांव का ही युवक सत्यभान युवती को बहला फुसला कर साथ ले गया। युवती की शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश में पुलिस जुट गई है। संवाद
पेंटर संग किशोरी लापता, खोजबीन शुरू
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई। आरोप है कि उसे दादी के घर में काम रहा पेंटर बहला कर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव के दंपती गेहूं की कटाई करने गए थे। उसी दौरान गांव का ही पेंटर सुरजीत घर आया और किशोरी को दवा दिलाने के बहाने बाइक से अपने साथ ले गया। छोटी बहन ने किशोरी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुकी नहीं। दोपहर बाद घर लौटे माता-पिता को किशोरी की छोटी बहन ने घटनाक्रम से अवगत कराया। कई दिन खोजबीन के बाद भी पेंटर समेत किशोरी का पता नहीं चला तो शनिवार शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सुरजीत और उसके पिता नरोत्तम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
-
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया, रिपोर्ट दर्ज
बिल्सी। बिसौली मार्ग पर स्थित एक गांव से शनिवार की रात 17 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि 26 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे गांव कुदावली थाना इस्लामनगर निवासी दीपक क्षेत्र के एक गांव से किशोर को बहला फुसला कर ले गए। परिवार के लोगों ने किशोरी को काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।