फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पास दुकान में आग से हड़कंप

Sat, 04 Apr 2015 07:44 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित बाबूराम मार्केट में मिठाई की एक दुकान में आग लग गई। दुकान के पास ही पेट्रोल पंप है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। रेलवे क्रासिंग निवासी देवेश गुप्ता की बाबूराम मार्केट में एसके इंटर कॉलेज के पास वाटिका मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। शुक्रवार तड़के दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देखकर किसी ने देवेश गुप्ता को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। बाद में सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दुकान के पास ही एक पेट्रोल पंप होने से इस दौरान इलाके में हड़कंप का माहौल रहा। दुकान स्वामी ने अग्निकांड से ज्यादा नुकसान होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें