फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क किनारे खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर के समीप इस्लामनगर रोड पर मंगलवार देर रात सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण उसे पहचान नहीं सके। पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया है।
विज्ञापन

उघैती-इस्लामनगर रोड पर गांव चाचीपुर के पास राहगीरों ने मंगलवार रात करीब दो बजे एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देखा। राहगीरों की सूचना पर उघैती इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा रात में ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के गांवों के प्रधानों को मौके पर बुलाया।
मृतक के शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहचान नहीं हो सकी है। इसके बाद सुबह सोशल मीडिया के जरिए युवक की पहचान की कोशिश की। पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, शव के पास से एक बाइक के टूटे हुए कलपुर्जे मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को किसी बाइक की टक्कर लगी है। इससे उसकी मौत हुई है। इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि युवक के शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें