दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के पास महावा नदी के पुल पर रविवार देर रात अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका जता रही है। पुलिस ने इलाके के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
जरीफनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक गुलजारी लाल पुलिस टीम के साथ रविवार रात रात्रि गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गांव उस्मानपुर के पास महावा नदी के पुल पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 30 साल रही होगी। संवाद