बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के गद्दी चौक पर सड़क किनारे शनिवार की दोपहर अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बुजुर्ग की पहचान कराने के प्रयास किए, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने एंबुलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। अस्पताल स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस अज्ञात बुजुर्ग की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। वहीं कुछ लोग बुजुर्ग के मानसिक विक्षिप्त होने की आशंका भी जता रहे हैं। संवाद