आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस के प्रदेश सचिव।- स्रोत- स्वयं
उझानी। पटपरागंज में एमआरएफ सेंटर बंद कराने और नरऊ के तालाब से फसलों को नुकसान के मुआवजा की मांग को लेकर चल रहे सत्याग्रह के तहत कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया।
आमरण अनशन पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव हालांकि अकेले ही बैठे हैं, लेकिन उनका हौसला बढ़ाने के लिए सत्याग्रह स्थल पर पटपरागंज समेत आसपास इलाके के ग्रामीण भी पहुंचे। प्रदेश सचिव ने कहा कि पालिका और जिले के अफसरों ने सत्याग्रह के 23वें दिन भी ग्रामीणों की दिक्कतों पर गौर नहीं किया है। इसी के चलते उन्हें आमरण अनशन करने का निर्णय लेना पड़ा।
ग्रामीणों ने आमरण अनशन में उन्हें पूरा सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया है। उन्होंने कहा कि पटपरागंज में एमआरएफ सेंटर बंद होने और ग्रामीणों को फसलों के नुकसान का मुआवजा मिलने तक उनका आमरण अनशन चलेगा। सत्याग्रह स्थल पर उनके साथ राघवेंद्र, अवधेश, राजकुमार, बनवारी सिंह, संतोष, रामवीर शाक्य, पुत्तन यादव और गोपीकृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद