फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल गए युवक का ट्रेन की पटरी पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। नाराज पत्नी को बुलाने ससुराल गए युवक का शव ट्रेन की पटरी पर मिला। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मऊ जिला के लिए रवाना हो गए। बेटे की मौत खबर के बाद से पिता की हालत बिगड़ गई है। वहीं ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने का आराेप परिजनों ने लगाया है।
विज्ञापन

गांव सेवा नगला निवासी तोताराम (30) की ससुराल जिला मऊ के गांव इंदारा है। 25 दिन पहले तोताराम की माता सावित्री देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। तेरहवीं होने के बाद उसने अपनी पत्नी बबिता को नशे की हालत में जमकर पीटा था। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई। तोताराम उसे बुलाने 10 दिन पहले ही ससुराल गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब उसका शव इंदारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पटरी पर मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पिता व ससुराल वालों को सूचना दी। बताते हैं कि वह नशे का आदी था, आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। तीन बहनें हैं, उनकी शादी हो चुकी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें