फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेड पर पटकने से घायल मासूम की मौत, आरोपियों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिता ने चार महीने की बेटी को बेड पर पटक दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विरोध करने पर पति ने पत्नी को छत से फेंक दिया था। शिकायत पर पहुंचे दो सालों पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। मामला उजागर होने पर एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बरेली के भोजीपुरा थानाक्षेत्र के गांव दोना प्रीतम निवासी ज्योति मित्रा ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी सोनाली की शादी साल 2020 में सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर के मोहित सक्सेना के साथ की थी। सोनाली ने बेटी को जन्म दिया। इससे पति मोहित सक्सेना बौखला गया और सोनाली को प्रताड़ित करने लगा। जुलाई माह में मोहित ने चार महीने की बेटी को बेड पर पटक लिया था। इससे मासूम की हालत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल व बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन हालत सुधार न होने पर उसे 31 जुलाई को सैफई मेडिकल कालेज में रेफर किया। ले जाते हुए बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
अगले दिन मोहित ने सोनाली के साथ नशे में मारपीट की। सोनाली की सूचना मिलने पर तीन अगस्त को उसके भाई शुभम व किशन ससुराल पहुंचे। जहां मोहित सक्सेना ने दोनों भाई के सामने ही सोनाली को छत से फेंक दिया। शुभम व किशन पर ईंट व चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पति मोहित, सास आशा देवी, ससुर रूपचंद सक्सेना व जेठ संगम सक्सेना, जेठानी पारुल, ननद सरिता व ननदोई अमित सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। ज्योति मित्रा का आरोप है कि विवेचक ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जबकि मामला हत्या व जानलेवा हमले का है। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने विवेचक चमन गिरी की फटकार लगाई। साथ ही इस मामले की जांच सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें