फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब के ठेके के पास नाले में मिला घड़ी साज का शव

विज्ञापन
बिसौली में घटनास्थल पर बैठी मृतक की मां व मौजूद लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे में ही मुंसिफ कोर्ट के सामने घड़ी साज का शव बृहस्पतिवार की सुबह शराब के ठेके के पास नाले में मिला है। सुबह करीब 10 बजे ठेके पर शराब लेने पहुंचे लोगों ने नाले में युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुंसिफ कोर्ट के सामने मोहल्ला कटरा निवासी नीरज (45) पुत्र रामवीर सिंह घड़ी की दुकान चलाता था। सालों से वह घड़ी साज का करता आ रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। बुधवार की शाम को वह दुकान से घर नहीं पहुंचा तो मां और भाई ने सोचा कि कहीं रुक गया होगा। अक्सर वह शराब के नशे में घर नहीं आता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे उसका शव शराब के ठेके के पास नाले में दिखा। सूचना पर मां व भाई पंकज मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजन किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें