फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नशे में गई जान... शराब की दुकान के पास नाले में मिला घड़ी दुकानदार का शव

Thu, 01 May 2025 12:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली कस्बे में बृहस्पतिवार को सुबह घड़ी दुकानदार का शव नाले में पड़ा मिला। उसके परिजनों के मुताबिक दुकानदार शराब पीने का आदी था। आशंका है कि शराब के नशे में वह नाले में गिरा होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कस्बे में मुंसिफ कोर्ट के सामने दुकानदार का शव बृहस्पतिवार की सुबह शराब की दुकान के बराबर से बह रहे नाले में पड़ा मिला। सुबह करीब दस बजे ठेके पर शराब लेने पहुंचे लोगों ने नाले में युवक को देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


बिसौली कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी नीरज (45) पुत्र रामवीर सिंह मुंसिफ कोर्ट के सामने घड़ी की दुकान चलाता था। वर्षों से वह घड़ी बेचने व सही करने का काम करता आ रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। बुधवार शाम को वह दुकान से घर नहीं पहुंचा तो मां और भाई ने सोचा कि कहीं रुक गया होगा। क्योंकि अक्सर वह शराब के नशे में घर नहीं आता था। 

शराब के नशे में हादसा होने की आशंका 
बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे उसका शव शराब के ठेके के पास नाले में लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नाले से निकालकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मां व भाई पंकज मौके पर पहुंच गए। पंकज ने बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में आया होगा और नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजन किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें