फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्यूबवेल में फंदे से लटका मिला पंचायत सहायक का शव

विज्ञापन
वीरपाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उघैती। गांव मेवली निवासी वीरपाल (26) पुत्र पन्नालाल का शव बुधवार पूर्वाह्न 11:00 बजे ट्यूबवेल में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि वीरपाल गांव में ही पंचायत सहायक के पद पर तैनात था।
विज्ञापन


परिजनाें ने बताया कि वीरपाल खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर के समय खेत पर काम कर रहे मोहल्ले के लोगों ने फंदे से उसका शव लटका देखा तो सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव देखकर बेसुध हो गए। बताया कि उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक साल की बेटी है। मृतक तीन भाई थे, जिनमें वह सबसे छोटा था। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें