फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घंघौसी में ई-रिक्शा के नीचे मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज मार्ग पर स्थित गांव घंघौसी के पास ई-रिक्शा के नीचे मिले युवक के शव की शुक्रवार को पुलिस ने शिनाख्त कर दी। मृतक की पहचान बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव राधेनगर निवासी मुनेश के रूप में हुई है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई बिजेंद्र ने बताया कि 12 जनवरी को एक युवक ई-रिक्शा बुक कर उनके भाई मुनेश (21) पुत्र फकीर चंद्र को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से ही मुनेश लापता हो गया। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। 15 जनवरी को बिल्सी पुलिस ने मुनेश की मौत की सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन थाने पहुंचे और उक्त युवक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि 13 जनवरी को थाना क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग स्थित घंघौसी गांव के पास एक ई-रिक्शा के नीचे एक युवक का शव दबा हुआ मिला था। शव को कब्जे में लेकर ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें