मुजरिया। बुधवार सुबह नीम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। बृहस्पतिवार को कुछ लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने युवक की पहचान बिहार के रहने वाले अपने बेटे के रूप में की। पोस्टमॉर्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।
मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव वितरोई रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रामभरोसे के खेते में खड़े नीम के पेड़ पर गांव के लोगों ने बुधवार को युवक का शव लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उसकी जेब से मिले ई-श्रम कार्ड में नाम सत्यनारायण अंकित है। पता 170 ईसापुर कॉलोनी डेरा बसई एसएएस नगर पंजाब लिखा है। उसमें अंकित मोबाइल नंबर पर पुलिस ने कॉल किया तो पिता सत्यनारायण से संपर्क हुआ। बृहस्पतिवार को पिता परिवार के साथ पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे संतोष भगत निवासी बिहार के थाना बौंसी बसेठी के गांव गुलमंती के रूप में की। बताया कि युवक उनके साथ पंजाब में रहकर राज मिस्त्री का करता था। मंगलवार को वह घर की कहकर निकला था। बुधवार शाम को सूचना मिली कि उसका शव बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद परिवार के साथ यहां आए और शव देखकर उसकी पहचान की है। इसके बाद वह शव लेकर बिहार चले गए।