फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोहरा की टीम ने चाचीपुर को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
शिवम चौधरी को मैन ऑफ द मैच देते नमन मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को चाचीपुर और सोहरा की टीम के मध्य मैच खेला गया। इसमें सोहरा की टीम ने चाचीपुर को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

चाचीपुर के कप्तान अवनेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में सभी खिलाड़ियों ने 111 रनों का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक रन विकास बाबू ने 44, विशाल कुमार ने 34, अर्जुन सिंह ने छह और अमन ने पांच रन बनाए। सोहरा टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार तीन, सचिन दो और शुभम ने चार विकेट लिए। इसके बाद 112 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सोहरा टीम ने चार विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। शिवम चौधरी ने धुंआधार पारी खेलते हुए 79, भोला ने 13 और संजू छह रनों का योगदान दिया। वहीं चाचीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने चार विकेट लिए। इस प्रकार सोहरा की टीम को छह विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शिवम चौधरी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्हे नमन मिश्रा ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुनेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, वीरेश मीना, अमित यादव, उदयवीर सिंह, नितिन कुमार, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें