फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मासूम भाई-बहन के शव गांव में तालाब के किनारे दफनाए

विज्ञापन
मासूम बच्चों को दफना कर वापस लौटते परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। चचेरे-तहेरे मासूम भाई-बहन को रौंदने वाले ऑटो चालक का सुराग लग गया है। पुलिस अब पीड़ित परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार को दोनों बच्चों के शव गांव में ही तालाब के किनारे दफन कर दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में घर के बाहर सड़क पर खेल रहे ओमवीर की तीन वर्षीय बेटी कामिनी और उसके भाई चंद्रपाल के दो वर्षीय पुत्र जनक को तेज रफ्तार ऑटो ने रौंद दिया था। दोनों ही मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान चालक ऑटो लेकर भाग गया था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र और क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य गांव पहुंचे और उन्होंने घटना की पूरी जानकारी परिवार के लोगों से ली। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए परिवार के लोगों से कहा। पहले तो उन्होंने इंकार कर दिया, बाद में पोस्टमॉर्टम कराने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमॉर्टम हो जाने के बाद दोनों बच्चों के शव गांव में ही तालाब के किनारे दफना दिए गए। एक ही परिवार में दो चचेरे-तहेरे मासूम बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों बच्चों की मांओं का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक का पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस अब तहरीर आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें