फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का माहौल बिगाड़ रही सपा-भाजपा: बिट्टन

Fri, 04 Dec 2015 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधायक
विज्ञापन


छह दिसंबर को लखनऊ पहुंचने का किया आह्वान

पूर्व ब्लाक प्रमुख रूमाली सिंह के आवास पर बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बिट्टन ने कहा कि प्रदेश में जबसे सपा की सरकार बनी है, गुंडे और माफिया हावी हैं। पुलिस के सामने गुंडे नंगा नाच करते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रहती है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। जनता का पैसा सैफई में होने वाले मेले में लुटा दिया जाता है। पूरे प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बसपा के शासनकाल में गुंडे और माफिया जेल के अंदर थे। वे प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। सपा की सरकार बनते ही उनका राज फिर कायम हो गया। आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सम्मेलन में जावेद इकबाल एडवोकेट, गुलाब सिंह, सुभाष चौधरी ने भी विचार रखे। इस मौके पर कप्तान सिंह, इशरत, मुन्नालाल, हरकिशोर, आदिल अंसारी, रामजीमल, डॉ. शाहेजमा, बॉबी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. सत्यवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें