फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी का नाम वोटर लिस्ट से गायब!

Fri, 04 Dec 2015 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
आरओ ने प्रत्याशी का पर्चा कर दिया निरस्त
विज्ञापन


चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे रामप्रकाश

उसावां ब्लाक की ग्राम पंचायत सथरा के निवासी रामप्रकाश ने ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लडने के लिए 21 नवंबर को आवेदन किया था। इसके बाद 24 नवंबर को उन्हें जांचकर रसीद दे दी गई, लेकिन 27 नवंबर को जब वह चुनाव चिह्न लेने के लिए पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनका नामांकन ही निरस्त कर दिया गया है। कारण, बताया गया कि उनका नाम फाइनल सूची में हीं नही है। एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि उन्होंने पर्चा वापस ले लिया है। रामप्रकाश का कहना है कि उन्होंने पर्चा वापस नहीं लिया। जब पर्चा वापसी का प्रमाण पत्र मांगा, तो वह भी उन्हें नहीं दिया गया।  इस घपलेबाजी की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक से भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने इस संबंध में सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी है। वह इस मामले को लेकर वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उसावां आरओ, उमेश चंद्र ने कहा कि शिकायतकर्ता रामप्रकाश का नाम अपमार्जन सूची में था। फाइनल वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से उनका आवेदन निरस्त किया गया है। इस संबंध में उन्हें बता भी दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें