फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्काउट-गाइड शिविर में विद्यार्थियों को सिखाई जीवन रक्षा की कला

विज्ञापन
प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग देते पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
बदायूं। त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन केसरी सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का तरीका बताया गया। साथ ही प्रशिक्षकों ने स्काउटिंग के मूल मंत्र- सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को व्यावहारिक रूप से सिखाया।
विज्ञापन

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने शिविर के दौरान प्रतिभागियों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के महत्व के साथ प्राथमिक उपचार, झंडी संकेत वार्ता, गांठें-बंधन की तकनीक और प्राकृतिक आपदाओं के समय जीवन रक्षा के तरीकों की जानकारी दी। बच्चों ने फील्ड एक्टिविटी के माध्यम से स्ट्रेचर बनाना, मरीजों को सुरक्षित ले जाना, बिना बर्तन भोजन बनाना और आपदा की स्थिति में तंबू निर्माण जैसी उपयोगी विधाएं सीखीं।
प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान मदनपाल सिंह, प्रधानाचार्य देवेश कुमार, कंचन, सुषमा भारती, राजकुमारी, अल्जमा, रणवीर सिंह, संतवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें