फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिक्षकों की नई सोच से सजे शिक्षण के आयाम

विज्ञापन
स्काउट भवन पर नवाचारी कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करते बीएसए। स्रोत स्काउट कार्
विज्ञापन
बदायूं। स्काउट भवन पर शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की ओर से शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले सहित विभिन्न जनपदों से आए शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचारों से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षा को नई दिशा देती हैं। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक खुद प्रयोगशील बनते हैं, तो बच्चे भी सीखने के प्रति अधिक उत्साहित होते हैं। शिक्षण में तकनीकी और नवाचार का समावेश आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचा उठाएगा।
डायट उप प्राचार्य राकेश कुमार और प्रवक्ता अमित शर्मा ने सुझाव दिया कि ऐसी कार्यशालाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित की जानी चाहिए, ताकि अधिकाधिक शिक्षक अपने अनुभव साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक नवाचारों को कक्षा में लागू करेंगे, तो बच्चों को सीखने की प्रक्रिया सरल और रोचक लगेगी।
विज्ञापन

कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल ने एसोसिएशन कीओर से प्रकाशित ‘शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह’ पुस्तक के विमोचन पर बधाई दी। कहा कि यह शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक सामग्री साबित होगी।
इस मौके पर भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सक्सेना, राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त कृपाल सिंह, मोहम्मद असरार, कंचन सक्सेना, विनीत सोलंकी, उपेंद्र राजम, संजीव शर्मा, मनीष कुमार, सुधा मिश्रा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें