अलापुर। जमानत पर आए हत्यारोपी व उसके भाई ने हत्या के मामले में समझौता न करने पर मृतक के भाई पर फायर झोंक दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
ककराला निवासी नाजिम पुत्र जाफर के भाई साजिम की चार साल पहले हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्षेत्र का अब्दुल हक हत्यारोपी था। पुलिस ने हत्या के आरोप में उस समय ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में वह जमानत पर छूटा। बीते 29 जुलाई को जब नाजिम अपने दरवाजे के सामने खड़ा था। इस दौरान अब्दुल हक और उसका भाई वाहिद वहांं आया, उसने नाजिम से हत्या के मामले में समझौता नहीं होने देने की बात कहते हुए गाली गलौज की। कहा कि जहां तेरे भाई को पहुंचाया था, वहीं तुझे भी पहुंचाता हूं। यह कहते हुए उसने गोली चला दी। हालांकि इससे वह बच गया। मामले में नाजिम ने अब्दुल हक और उसके भाई वाहिद के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अब्दुल हक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके साथ आए उसके भाई वाहिद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दो लोगों में जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज थी। इनमें मुख्य आरोपी अब्दुल हक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसका भाई वाहिद की तलाश की जा रही।