फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट व फायरिंग के आरोपी का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मारपीट व फायरिंग के आरोपी को शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन मोहल्ले में शांति व्यवस्था को बिगड़ने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मोहल्ले के सतीश पटेल व उसके बेटों से उनकी रंजिश है। इस कारण उससे मुकदमेबाजी चल रही है। आरोपियों के खिलाफ उनकी गवाही होनी थी। इस कारण सतीश पटेल व उसके बेटे उनपर गवाही न देने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार रात नौ बजे वह घर लौट रहा था। इसी बीच सतीश अपने बेटों के साथ उसे रास्ते में घेरा लिया। फिर कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह उससे जान बचाकर घर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें