बदायूं। शहर के मोहल्ला खंडसारी में शनिवार देर रात गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से चालक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छह सड़का निवासी तासिब (18) पुत्र भसीन शनिवार देर खंडसारी मोहल्ले के एक गोदाम में ई-रिक्शा चार्ज कर रहा था। इसी बीच चार्जर का खुला तार उसके हाथ से छू गया। इससे वह काफी देर तक करंट से चिपका रहा। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। डंडे से तार हटाकर उसे करंट से छुड़ाया। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है।