लेखपाल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले सौ अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसमें से 96 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर इंटरव्यू दिया, जबकि चार अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान इंटरव्यू देकर वापस लौट रहे अभ्यर्थियों से लाइन में खड़े अभ्यर्थी प्रश्नों के बारे में जानकारी करते रहे। इंटरव्यू से चंद मिनट पहले तक कई अभ्यर्थी पुस्तक लिए पाठ्यक्रम दोहराते रहे।
कलक्ट्रेट भवन में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी में शामिल एसडीएम सदर प्रदीप यादव एवं जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने 50 में उपस्थित 47 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए। वहीं एडीएम प्रशासन आरपी यादव वाली कमेटी में शामिल एसडीएम सहसवान जंगबहादुर यादव एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हरेंद्र कुमार ने उपस्थित 49 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे।
इतना कम वेतन! मैं नहीं करूंगी ये जॉब...
बदायूं। शिक्षक पद पर कार्यरत एक अभ्यर्थी ने साक्षात्कार कमेटी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना शुरू किया। इसी दौरान उसे जानकारी हुई लेखपालों का वेतन उसे मिल रहे वेतन से काफी कम है। इस पर कमेटी के सामने ही महिला अभ्यर्थी ने कहा कि इतना कम वेतन! मैं नहीं करूंगी यह जॉब... इससे अच्छी तो उसकी पहले वाली ही नौकरी है।