तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची
बताया गया है कि गांव के लोगों ने मंगलवार तड़के ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए रख दी। वहां ईंटें भी मंगा ली गईं। इसकी जानकारी मिलने पर बिसौली एसडीएम और सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्र होने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली।
गांव में तनाव की स्थिति
ग्रामीणों ने दो पुलिसकर्मियों पर प्रतिमा को गिराने और क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। अफसरों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।