फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम हुआ दस प्रतिशत, पेमेंट करा दिया तीस प्रतिशत

Sat, 09 May 2015 07:18 PM IST
Vjirganj
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन और ठेकेदारों की आपसी सांठगांठ से नगर के विकास कार्यों को आए धन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण कस्बे में आंवला मार्ग से होली चौक तक बन रही करीब 300 मीटर सड़क पर इंटर लाकिंग कार्य है। जिसमें अभी तक मात्र 10 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हुआ है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ठेकेदार को 30 प्रतिशत धनराशि का भुगतान भी कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे में आंवला मार्ग से होली चौक के पास तक लगभग 300 मीटर सड़क पर इंटर लाकिंग का कार्य चल रहा है। इसका नगर पंचायत ने 72 लाख का ठेका दिया है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में शुरू से ही अनियमितताए बरती जा रही हैं। घटिया तथा मानक को दरकिनार कर लगाई जा रही निर्माण सामग्री का नतीजा है कि सड़क के किनारे बन रही नाली मात्र एक सप्ताह में ही टूट गई। सड़क निर्माण में अभी तक मात्र 100 मीटर सड़क पर मिट्टी तथा चार सेंटी मीटर ही पत्थर ही डाला गया है। निर्माण कार्य 10 प्रतिशत भी पर्ण नहीं हो पाया मगर फिर भी ठेकेदार तथा नगर पंचायत प्रशासन की आपसी सांठगांठ का ही नतीजा है कि ठेकेदार को 30 प्रतिशत धनराशि का रनिंग पेमेंट भी कर दिया गया। ज्ञात हो कि बीते दिन ठेकेदार की ओर से नर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर नगर पंचायत के नामित सदस्यों ने डीएम से शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की थी।

कस्बे में आंवला मार्ग से होली चौक तक की सड़क का इंटर लॉकिंग का कार्य चल रहा है। ठेकेदार की ओर से कार्य के दौरान मांग करने पर उसे लगभग 21 लाख रुपये का रनिंग पेमेंट कर दिया गया है। - मुकेश शर्मा, ईओ, वजीरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें