फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं: देशराज

Sat, 09 May 2015 07:17 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने नगर पालिका में बैठक आयोजित कर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे इसके लिए कितना बड़ा ही आंदोलन क्यों न करना पड़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि 11 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। जिन कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा शिक्षा विभाग से संबंधित कोई भी समस्या हो वह वहां पहुंचे। उनकी समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।  बैठक में दबीरूल हसन, नसीम अहमद, शंकर लाल, मुहम्मद शाकिर, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजीव कुमार राघव, बीएस गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें