फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्थायी स्टैंड से ही सवारियां भर सकेंगे टेंपो चालक

विज्ञापन
दातागंज तिराहे पर स्थाई स्टैंड पर खड़े ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रशासन से लेकर यातायात विभाग शहर में लगने वाले जाम को खत्म करने के कई प्रयत्न कर चुका है। बावजूद इसके जाम से निजात नहीं मिल सकी है। अब अधिकारियाें ने मान लिया है कि जब तक अवैध स्टैंडों से वाहन चालक सवारियां भरते रहेंगे, शहर का जाम खत्म नहीं हो सकता। विभाग अब अवैध स्टैंडों को खत्म कराने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन


शहर में कई स्थानों पर टेंपो व इको चालकों द्वारा बनाए गए अवैध स्टैंडों पर अब पुलिस का पहरा है। देखना यह होगा कि टेंपो चालक सवारियां भरेंगे या फिर एक-दो दिन में ही पहले की तरह ही टेंपो चालक सवारियां भरते रहेंगे। अब इन स्टैंडाें पर यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया है, ताकि टेंपो चालक यहां खड़े होकर सवारियां न भर सकें। यहां से सवारियां भरने पर टेंपो चालकों के चालान किए जाएंगे।

शहर के आंबेडकर पार्क, पुलिस लाइन चौराहे, लावेला चौक, दातागंज तिराहा और नवादा चौकी पर अतिरिक्त यातायात कर्मियों को लगाया गया है। इनका काम चालान के साथ ही टेंपो चालकों को यह अवगत कराना है कि जहां स्टैंड बनाए गए हैं वहीं से ही सवारियां भरें। अन्य स्थानों से सवारियां भरने पर चालान होगा।
विज्ञापन


शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम निधि श्रीवास्तव ने रोडवेज बसों को लालपुल से आने पर रोक लगा दी थी। बस चालकों ने कुछ समय तक तो बसों का संचालन बंद रखा, बाद में पुराने ढर्रे पर लौट आए। इसको देख डीएम ने फिर से बसों को लालपुल से आने का फरमान सुनाया।

इसी के साथ यातायात विभाग में यातायात निरीक्षक बदलने के बाद व्यवस्थाएं बिगड़ीं तो उसको सुधारने के लिए यातायात निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने एक बार फिर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्लान तैयार किया है। उन्होंने ऐसे स्थान चिह्नित कर पुलिस कर्मियों को लगाया है जहां से टेंपो चालक अवैध तरीके से सवारियां भरते आ रहे हैं।

उन्होंने शहर के आंबेडकर पार्क, पुलिस लाइन चौराहे, लावेला चौक, दातागंज तिराहा और नवादा चौकी पर अतिरिक्त यातायात कर्मियों को लगाया गया है। इनका काम चालान करने के साथ ही टेंपो चालकों को यह अवगत कराना है कि जहां स्टैंड बनाए गए हैं, वहीं से सवारियां भरें।


अवैध स्टैंडों को पूरी तरह खत्म करा दिया गया है। टेंपो स्टैंड तय कर दिए गए हैं। टेंपो चालक अब वहीं से सवारियां भर सकेंगे। अवैध टेंपो स्टैंडों पर यातायात कर्मी लगा दिए गए हैं। अगर सवारियां भरी गई तो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। -कमलेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें