फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस से टकराया टेंपो, छह घायल

विज्ञापन
घायल चमेली देवी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर सतेती चौराहे के पास सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से एक टेंपो टकरा गया। हादसे में टेंपो में सवार करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेहटा जबी निवासी टेंपो चालक लटूरी सिंह ने बताया कि बिल्सी से पांच सवारियों को लेकर बदायूं की ओर जा रहा था। जैसे ही टेंपो सतेती चौराहे से पहले पहुंचा, तभी सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार रामनगला निवासी गीता, रामप्यारी, सत्यपाल, चमेली और खैराती नगर निवासी राजेश कुमार समेत अन्य लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उनकी हालत सामान्य थी और कोई भी खतरे में नहीं था। बेहतर उपचार के लिए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


टक्कर में बाइक सवार और एक किशोर घायल



जरीफनगर। जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम नेनौल बागवाला चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और किशोर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन




बताया गया कि रसूलपुर कला निवासी मुनीश बाइक से सहसवान जा रहे थे। पीछे पूर्व प्रधान कैलाश गुप्ता बैठे थे। चौराहे पर शेखूपुरा निवासी संजय (15) पुत्र लखन सड़क पार कर रहा था, तभी टक्कर हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को पहले दहगवां स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से चंदौसी रेफर कराया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को इलाज को भिजवा दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

घायल चमेली देवी। संवाद

घायल चमेली देवी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें