फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तापमान में आई गिरावट, नहीं मिली अभी राहत

Tue, 04 Jun 2024 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मई के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री पार कर गया था। उसके बाद से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन, अभी लोगों को गर्मी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की ही उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल से ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। जो अभी तक जारी है। ऐसे में लोगों का गर्मी की वजह से जीना मुहाल हो रखा है। मौसम विभाग के अनुसार जून की शुरुआत से तीन से चार डिग्री तापमान में कमी दर्ज की गई है। रविवार को दिन में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिली। साथ ही आने वाले दो-तीन दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि उसके बाद से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा।

अभी बचाव के लिए रहें सतर्क
गर्मी में सेहत का ध्यान जरूर रखें। आप कहीं भी हों, तीन से चार लीटर पानी तो अवश्य ही पीयें। लू से बचाव के लिए तरल पदार्थ अधिक लें और चिकनाई युक्त भोजन से परहेज बनाए रखें। पैरों में जलन की बात लोग गर्मी में बता रहे हैं, ऐसे में तरल पदार्थ लेंगे तो इससे भी राहत मिलेगी। -डॉ. नितिन सिंह, चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें