फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककराला-अलापुर या फर्रुखाबाद जाना है तो दातागंज मार्ग से होकर जाइए

Tue, 04 Jun 2024 05:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर, ककराला या फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहन मंगलवार को दातागंज तिराहा, मूसाझाग होते हुए डहरपुर-म्याऊ मार्ग से होकर निकाले जाएंगे। यह रूट डायवर्जन मतगणना समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी समिति में मतगणना है, सुबह चार बजे से ही रूट डायवर्जन लागू होगा। इसके तहत अलापुर और ककराला मार्ग बंद रहेंगे। शहर की ओर से ही भामाशाह चौराहे से मंडी समिति की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। हालांकि यहां पर बैरियर नहीं लगाए गए हैं।
ओवरब्रिज से आगे संतोख सिंह तिराहे पर बैरियर रहेगा। यहां से केवल मतगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के ही वाहन आगे जा सकेंगे। मंडी समिति से आगे कमला मंदिर के नजदीक भी बैरियर लगाकर क्षेत्र सील किया गया है। सुबह से लेकर मतगणना समाप्ति तक किसी प्रकार का आवागमन नहीं होगा।
विज्ञापन

अलापुर, ककराला या फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन सीधे भामाशाह चौक से होकर दातागंज तिराहा और मूसाझाग होते हुए डहरपुर-म्याऊ मार्ग से होकर निकाले जाएंगे। दातागंज-मझिया रोड पर भी बैरियर लगा दिया गया है। इधर से वाहन जा तो सकते हैं, लेकिन उधर से आने वाले वाहनों पर पाबंदी रहेगी। मंडी समिति और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 400 पुलिस कर्मियों और पीएसी को लगाया गया है।

ये रहेगा रूट डायवर्जन
- मंगलवार को अलापुर और ककराला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन दो पहिया वाहन सवारों के लिए एक रास्ता निर्धारित कर दिया गया है। दो पहिया वाहन सवार नरऊ मोड़ से पंचशील हॉस्पिटल अलापुर रोड होते हुए बुधवाई बाइपास के नजदीक धर्मकांटा होकर मझिया रोड से दातागंज तिराहे की ओर आ-जा सकते हैं।
दातागंज मार्ग पर मझिया रोड पर बैरियर लगाया गया है। उधर से मंडी समिति की ओर कोई वाहन नहीं आ सकता। आने वाले वाहनों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। बदायूं से अलापुर, ककराला या फर्रुखाबाद जाने वाले वाहन दातागंज तिराहा व डहरपुर तिराहा होते हुए जाएंगे। जबकि भामाशाह चौक, जेल तिराहा, डीएम चौराहा और संतोख सिंह तिराहे से भी कोई वाहन मंडी समिति की ओर नहीं जाएगा।
विज्ञापन


यहां लगाए गए बैरियर
- संतोख सिंह तिराहा
- मंडी पुलिस चौकी
- मंडी पुलिस चौकी चौराहा
- डीएम आवास की ओर
- डीएम आवास के नजदीक
- अलापुर-ककराला तिराहे से पहले
- ककराला रोड कमला मंदिर
- ककराला रोड कमला मंदिर से आगे
- अलापुर रोड पर
- बुधवाई रोड पर
- मझिया रोड पर

यहां खड़े होंगे वाहन
- पार्किंग स्थल-1: मंडी समिति के सामने अलापुर रोड पर मतगणना अधिकारी, पुलिस और कर्मचारियों के वाहन खड़े होंगे
- पार्किंग स्थल-2: जल निगम कार्यालय के परिसर में मतगणना एजेंटों के वाहन खड़े होंगे।
- पार्किंग स्थल-3: मारूति एजेंसी की पार्किंग में एजेंटों के वाहन खड़े होंगे।
- पार्किंग स्थल-4: अनेजा ग्राउंड को भी पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें