फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोर व युवक गंगा में डूबे, एक को बचाया

Sun, 06 Apr 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कछला (बदायूं)। मथुरा से गंगा स्नान के लिए कछला भागीरथी घाट पर परिवार के साथ पहुंचे किशोर व युवक नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। इनमें एक को गोताखोर नाविकों ने बचा लिया जबकि दूसरा लापता है।
विज्ञापन

मथुरा के थाना क्षेत्र छठीकरा निवासी मयंक (17) पुत्र इंद्रभान व गर्व (18) पुत्र वीरेंद्र अपने मोहल्ले के चार सदस्यों के साथ गंगा स्नान के लिए कछला भागीरथ घाट पर आए थे। सभी लोग एक साथ गंगा स्नान कर रहे थे।
तभी मयंक और गर्व स्नान करते हुए दूर गहरे पानी में चले गए और दोनों डूबने लगे। गंगाघाट पर मौजूद नाविक गोताखोर गोविंद और नन्हे ने गर्व को किसी तरह डूबने से बचा लिया, लेकिन मयंक गहरे पानी में जाकर लापता हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर कछला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। निजी गोताखोरों की मदद से मयंक की तलाश शुरू कराई गई है। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी उसका पता नहीं लग सका है। शाम छह बजे तक गोताखोर डूबे युवक की तलाश में लगे हुए थे, लेकिन शव नहीं मिला। बाद में अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया। परिवार के सदस्यों लक्ष्मी देवी, नीरज, तान्या और धैर्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें