फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो मीटर दूर रामगंगा में फंसी मिली किशोर की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। रामगंगा में शनिवार को डूबे दूसरे किशोर का शव भी मिल गया। उसकी लाश करीब तीन किलोमीटर दूर गंगा के रेत में फंस गई थी। सुबह पुलिस ने तलाशी कराई तो लाश मिल गई। पुलिस ने रविवार दोपहर दोनों किशोरों के शवों के पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया है।
विज्ञापन

हजरतपुर थाना क्षेत्र में चितरी घाट पर शनिवार को चचेरे-तहेरे भाई रामगंगा में डूब गए थे। दोपहर के समय रूंद सुकटिया निवासी राणा (15) पुत्र सुरेश और सुबोध (14) पुत्र पप्पू साइकिल लेकर रामगंगा में नहाने पहुंचे थे। उन्होंने साइकिल और अपने कपड़े किनारे पर छोड़ दिए थे। फिर दोनों रामगंगा में घुस गए। इसी दौरान दोनों गंगा में डूब गए। दोपहर बाद कुछ चरवाहे घाट पर पहुंचे। उन्होंने अनुमान लगाया कि कोई गंगा में डूब गया है। उनकी सूचना पर परिजन, ग्रामीण और थाना पुलिस पहुंच गई थी। शाम के समय राणा का शव मिल गया था लेकिन सुबोध का कुछ पता नहीं चला था। रविवार सुबह छह बजे पुलिस ने फिर से किशोर सुबोध की तलाश शुरू कराई। करीब तीन किलो मीटर दूर उसका शव गंगा के रेत में फंसा मिला।
सुबोध के परिजन बोले- कुछ लोगों ने की हत्या
रामगंगा में डूबे सुबोध के परिवार वालों का आरोप है कि सात जून को उनके गांव के एक परिवार ने उन पर हमला बोल दिया था। उस दौरान उन्होंने सुबोध, उसके पिता और मां के साथ मारपीट की थी। इससे तीनों लोगों के चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को आरोपियों को मौका मिल गया और उन्होंने दोनों किशोरों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

सुबह मौके पर पहुंचा था। शव को गंगा से निकाला गया। इसके बाद दोनों के पोस्टमार्टम कराए। दोनों की मौत रामगंगा में डूबकर हुई है। अगर परिवार वाले तहरीर देंगे तो उसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बल्देव सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें