फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम चार बजे के करीब खेतीहर इलाके में चंदनिया के पेड़ पर 13 साल की किशोरी का दुपट्टे से लटका शव मिला है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने शव पेड़ से उतार लिया था। परिजनों ने हत्या की आशंंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक गांव के एक चालक की 13 साल की बेटी मंगलवार अपराह्न करीब दो बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। करीब दो घंटे के बाद किशोरी के दादा किसी काम से खेत पर पहुंचे। जहां उन्होंने किशोरी का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा।
नातिन का शव देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने घटना की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी। मौके पर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। परिजन ने आननफानन में ग्रामीणों की मदद से शव फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि किशोरी में धड़कन है और उसकी सांस चल रही है। पुलिस किशोरी को लेकर सीएचसी पर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

पिता समेत परिवार ने किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें