उझानी। कोतववाली क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे के सामने इशारे किए जाने पर गृहस्वामी और उनके बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी। मामला छह दिन पहले का है।
आरोप है कि पड़ोस का आकाश दूसरे के दरवाजे पर खड़े होकर बेवजह इशारे करता है। विरोध करने पर आकाश अपने परिजनों को बुला लाया। आकाश और उसके परिजनों ने पड़ोसी पिता-पुत्र को पीटकर घाायल कर दिया। इलाज के बाद लौटे घायल गृहस्वामी ने आकाश, उसकी मां समेत तीन लोगों को नामजद कराया है। संवाद