दातागंज। थाना हजरतपुर के गांव जमालपुर की एक किशोरी ने अरिल नदी के किनारे पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम किशोरी की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
शाम से ही परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने पेड़ पर लटकते शव की शिनाख्त कर परिजनों को बताया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को पेड़ से उतारकर उसका गांव के पास ही अंतिम संस्कार कर दिया। हजरत पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई। तहरीर आई तो जांच कराएंगे। संवाद