फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोर ने दूसरे किशोर को मारा चाकू, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। पुरानी रंजिश को लेकर डहरपुर कला गांव में एक किशोर ने दूसरे किशोर को चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोपित किशोर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव डहरपुर निवासी एक किशोर दोस्तों के साथ बैठा था। तभी गांव के ही दूसरे किशोर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मरणासन्न समझ वह भाग निकला। ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर देखते हुए बदायूं रेफर कर दिया गया। बताया जाता है की आठ माह पूर्व दोनों किशोरों के बीच विवाद हुआ था। घायल किशोर ने आरोपी किशोर की कांच की टूटी बोतल से गर्दन काट दी थी। कुछ समय बाल सुधार गृह में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था। कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस उसे तलाश रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें