फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के भविष्य काे बेहतर बनाने का काम करें शिक्षक : गुलाब देवी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ​शि​क्षिकों को सम्मानित करतीं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की 3300 करोड़ रुपए के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री ने आनलाइन किया।
अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में माध्यमिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी की उपस्थिति में इसका प्रसारण हुआ। इस दौरान जिले के एक कंपोजिट मॉडल विद्यालय और एक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। जनपद के निपुण विद्यालय बनाने, आईसीटी के सफल संचालन व समर कैंप में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए पांच-पांच शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। उसके शिक्षकाें को टेबलेट बांटे गए।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रयास करने से ही सफलता मिलती है। अगर सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां को ठीक से निभाएं तो उद्देश्यों की पूर्ति शत-प्रतिशत होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग भावात्मक है। कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प से परिषदीय विद्यालय अब प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हो गए हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, बच्चों के भविष्य काे बेहतर बनाने के लिए कहा। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने निपुण विद्यालय बनाने के लिए शिक्षक कामेंद्र सिंह यादव, अवनीश कुमार, मुकेश कुमार, युधिष्ठर सुमन, प्रिया बंसल को और आईसीटी लैब के सफल संचालन के लिए अनुभव कुमार, जितेंद्र सिंह, आसिम खान, मोहर सिंह, राहुल सक्सेना को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर कैंप में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्राची शर्मा, प्रेम नारायण शाक्य, सौरभ भारद्वाज, संगीता माथुर, राजकुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बीएसए वीरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें