वजीरगंज के बरीपुरा में शमशान घाट का लोकार्पण करते विधायक आशुतोष मौर्य। संवाद
वजीरगंज। गांव बरीपुरा में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत 8.60 रुपये की लागत से बने शवदाह गृह का सोमवार को विधायक आशुतोष मौर्या ने लोकार्पण किया। प्रधान के ससुर जुगेंद्र सिंह ने उनको स्वागत किया।
इस दौरान आशुतोष मौर्या ने शवदाह गृह तक विधायक निधि से पक्की सड़क डलवाने का आश्वासन भी दिया। भाजपा के बगरैन मंडल के अध्यक्ष रितेश चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज चौहान, वरिष्ठ नेता रामवीर सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वेदपाल सिंह ने किया। इस मौके पर राघव सिंह, मनोहर सिंह यादव, अंबुज सिंह, राजपाल सिंह भदौरिया, राजीव सिंह, महेश गुप्ता, निर्दोष माली आदि मौजूद रहे। संवाद