फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...गुरु बनो तो सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे

Fri, 04 Sep 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जीलॉट पब्लिक स्कूल: अलापुर रोड स्थित स्कूल में प्रधानाचार्या विधि कपूर ने कहा कि शिक्षक का पद सर्वश्रेष्ठ होता है। प्रत्येक शिक्षक को अपने अध्यापन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि बच्चे उन्हीं का अनुसरण करते हैं। डायरेक्टर अनिल बाबू ने सभी अध्यापक/ अध्यापिकाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीआरबी मॉडल स्कूल: प्रधानाचार्य संजीव राठौर ने डॉ0 सर्वपल्ली के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा शिक्षक की भूमिका निभाई। आज के शिक्षण कार्य से गुरुओं को विश्राम दिया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीधे प्रसारण दिखाया गया। प्रबंधक सुभाष बत्रा तथा गंधर्व बत्रा ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजीव राठौर जी ने आभार जताया।
ब्लूमिंगडेल स्कूल: कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योति मेहंदीरत्ता, पम्मी मेहंदीरत्ता, अनीता धमीजा ने दी प्रज्वलन किया। विद्यार्थियों ने गुरुओं के मनपसंद गाने पर डांस किया। बच्चों ने शिक्षण कार्य करने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सीणा प्रसारण किया गया। प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया।
विज्ञापन

राधेलाल इंटर कॉलेज: इस मौके पर रंगोली सजाई गई। पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया। प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह, स्काउट मास्टर अनिल यादव ने शिक्षकों के उपयोगिता के बारे में बताया। उप प्रधानाचार्य बीपी पांडेय, प्रवक्ता रामदास, विपिन चौहान, अवधेश सक्सेना, वेदपाल सिंह, हरिद्वारी, अतुल शर्मा आदि ने विचार रखे।
पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज: प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। पीएम मोदी की मन की बात का सीधा प्रसारण भी छात्राओं ने देखा। मोदी की बात छात्राओं के मन को छू गई कि विफलता को कभी सपनों का क्रबिस्तान नहीं बनाना चाहिए। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञानानंद रावै इंटर कॉलेज: प्रधानाचार्य वेदप्रकाश सिंह कुशवाह ने राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने समां बांधा। इस मौके पर देवेंद्र माथुर, आशीष कुमार, मुनीश, कुश पटेल, रामसिपाही यादव, राजेंद्र प्रसाद, सतेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। संचालन प्रभात कुमार शर्मा ने किया।
श्री हरमिलाप सनातन धर्म विद्यालय: प्राइमरी विभाग के प्रधानाचार्य आर्येंद्र कुमार शर्मा ने गुरु-शिष्य परंपरा को और बेहतर बनाने पर जो दिया। इस मौके पर जूनियर विभाग के प्रधानाचार्य गुरुचरन मिश्र,  विजय प्रकाश शर्मा, अचार्य विशाल वैश्य, राजीव सक्सेना, रघुनंदन प्रसाद, रमेश चंद्र मौजूद रहे।
शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर: प्रधानाचार्य संतकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एक साधारण से परिवार में जन्में सर्वपल्ली राधाकृष्णन की विलक्षण प्रतिभा के बारे में विस्तार प्रकाश डाला गया। शिक्षकों से उनका अनुसरण करने की अपील की गई। विद्यार्थियों ने संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भोलेनाथ पाठक, अमित कुमार सिंह, सुबोध कुमार मिश्र, लालाराम वर्मा, दिलीप कुमार, जगदीश चंद्र शर्मा, रूम सिंह, नरेशपाल, जयदेव प्रसाद मौजूद रहे।
मिशन इंगलिश स्कूल: कक्षा दस की छात्रा अंजलि ने डॉ. सर्वपल्ली के राष्ट्र के प्रति किए योगदान के बारे में बताया। कक्षा नौ की छात्रा तनुप्रिया ने विभन्न देशों में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी। शिक्षाप्रद कविताओं का पाठ किया गया। बच्चों को जादू दिखाया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज: प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में सभी ने पुष्पाजंलि अर्पित की। प्रवक्ता मनोज श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया। राजकुमार वर्मा, भूपसिंह राठौर, सुरेंद्र कुमार, इंद्रपाल, सुरेशपाल सिंह, कियानलाल यादव ने विचार रखे।
श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल: प्रधानाचार्य नीलम अग्रवाल ने बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में बताया। शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए प्रोग्राम प्रस्तुत किए। उप प्रधानाचार्य हिमांची धींगड़ा के संचालन में हुए समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर जन्माष्टमी भी मनाई गई। कार्यक्रम में त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र अनेजा, गुरुदीप सिंह, संजय मलिक, सुरेश जुनेजा, मंजू अग्रवाल, सरला देवी, पल्लवी रस्तोगी, प्रियंका सक्सेना मौजूद रहीं।
लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर सेवा समिति: कृष्णापुरी में उजागर प्रसाद के आवास पर हुए कार्यक्रम में केक काटा गया। संरक्षक जसवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। अंकित कुमार ने राधाकृष्णन के आदर्श को अपने जीवन में समाहित करने की सलाह दी। इस मौके पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में रामनाथ, प्रेमपाल, मुनीष, अजीत कुमार, हरिओम, अनीता पाल, सोमवती, कंचनपाल, मान्धाता, सत्यवीर, शैलेंद्र, रामदास आदि मौजूद रहे।
जेएस कॉलेज: बीएड प्रशिक्षुओं ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। सचिव नरेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। छात्रा प्रतिभा यादव के संचालन में शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कृष्णगोपाल, मयंक दीक्षित, शालू सिंह, माहेनूर, एकता गुप्ता, अभिषेक यादव, जेनेंद्र यादव, अनुपम, सदन शर्मा, प्रताप सिंह, रानी, रजनी, सोनी, नीतू, सुषमा, नाहिद, मेधा, तेजराम, देशराज मौजूद रहे।
रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज: बच्चों ने इा दिन शिक्षण कार्य किया। गुरुओं ने उनके कार्य की मुआयना किया। प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। सिद्धार्थ पटेल, भोजराम, सनी पटेल आदि ने शिक्षण कार्य किया। कार्यक्रम में प्रबंधक शिवराज सिंह राठौर, रणवीर सिंह, रजनीश कुमार, डॉ.योगेंद्र पाल, राजपाल, उमेश, सर्वेश मौजूद रहे।
विद्या पब्लिक स्कूल: छात्र आदित्य, देव माथुर, आशी, सत्याक्षी, समृद्धि, सत्यप्रकृति, ईशान, जमनउद्दीन, अक्षरा, ध्रुव, भूमिका, गौरीशा ने नृत्य किया। प्रबंधक गीता गुप्ता ने विचार रखे। संयोजन पूनम नारंग, कविता वैश्य, दामिनी शर्र्मा का रहा। संचालन अमर और गुलिस्तां ने किया। भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल: प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर गुरुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नगमा ओवैस और शुभि गुप्ता ने शिक्षकों की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला। कुलदीप, मंजीत, दीक्षा, यशी आदि ने गाने गाए। शीतल ने एरियल नृत्य प्रस्तुत कि या। संचालन शिप्रा और रीतिका ने किया। संगीत संयोजन मंजीत खन्ना का रहा। प्रधानाचार्य डा. श्यामेश ने .सभी का आभार जताया।
एनएमएसएन दास कॉलेज: बीएड विभागाध्यक्ष डा. शिवराज कुमार ने कार्यकम का शुभारंभ किया। सभी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने डा. कृष्णन ने जुड़े रोचक प्रसंग सुनाए। इस मौके पर डा. सुधाकर शर्मा, विक्रांत उपाध्याय, सुषमा रानी ने विचार रखे। प्राची, रुपाली, निखिल प्रताप, गौरव माहेश्वरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज: प्रधानाचार्य डा. अमलेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए।

बिल्सी में में रही कार्यक्रमों की धूम
बिल्सी। नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा द्वारा डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में स्वाति गौर को पहला, हर्षित माहेश्वरी को दूसरा और हिमांशी माहेश्वरी को तीसरा स्थान दिया गया। जूनियर वर्ग में सक्षम वाष्र्णेय को पहला, हेमंत को दूसरा और दिव्यांशी को तीसरा स्थान दिया गया। टीवी एवं एलईडी के माध्यम से यहां बच्चों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को भी सुना। इसके अलावा नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज, एनए इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, महेश बाल इंटर कालेज, ग्राम समाज इंटर कालेज बैरमई बुजुर्ग, जनता इंटर कालेज मूसापुर, ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल, आदर्श जन कल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल, इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल, एसपीजेएम पब्लिक स्कूल, एसएम पब्ल्कि स्कूल, ग्रीन फील्ड जूनियर हाईस्कूल, श्रीराम शिशु शिक्षालय, रायपुर बुजुर्ग स्थित श्री भागीरथी बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, नगला डल्लू स्थित रामदास ब्रजलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में डा.सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

चेयरमैन ने सांसद के प्रयास को सराहा
सहसवान। पन्ना लाल नगर पालिका इंटर कालेज में पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउददीन की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। नूरउददीन ने कहा कि सांसद के अथक प्रयासों से विद्यालय प्रांगण में आठ कमरों का निर्माण कराया जा चुका हैज। प्रधानाचार्य यतीश सक्सेना ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस मौके पर दबीरूल हसन, नसीम अहमद खां, अनीस अहमद, मुगीश चौधरी, सभासद आदि मौजूद रहे।
प्रमोद इंटर कालेज में दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य विनय जैन और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

बिसौली में भेंट किए उपहार
बिसौली। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा  ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया। प्रधानाचार्य हुकुम सिंह, चंद्रपाल सिंह, सलिल शर्मा, अशोक आर्या, अशोक वर्मा, महेशचंद्र, राजनबाबू, वेदराम, रविकांत, विपिनेश शर्मा, मनोरमा, दीपक  राय आदि आचार्यों ने विचार व्यक्त किए। केडीएच इंटरनेशनल विद्यालय में बच्चों को राधाकृष्णन के बारे में बताया। संस्थापक आरसी गुप्ता, डा. दिनेश गुप्ता, प्रशासक मुकेश गुप्ता ने सभी शिक्षकों को उपहार भेंट किए। इस मौके पर नितिन तोमर, राजकमल, कुसुम, नेहा, रेशू, नसीम, माधव सक्सेना, प्रतिभा, मौसम, प्रियंका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें